बुधवार, जुलाई 2, 2025
होमSocietyपत्नी की हत्या के मामले में टीवी एंकर दोषी

पत्नी की हत्या के मामले में टीवी एंकर दोषी

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

17 साल बाद एंकर सुहैब इलियासी को उम्रकैद

नई दिल्ली। देर से सही, पर एक बार फिर से न्याय की जीत हुई है। क्राइम बेस्ड टीवी रियलिटी शो इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के मशहूर एंकर सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, इस फैसला सुनाने में कोर्ट को 17 साल का लम्बा वक्त लग गया। बहरहाल, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इलियासी को दोषी करार दिया गया है। बतादें कि 11 जनवरी 2000 को सुहैब के घर पर अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया गया था। बाद में आरोप सुहैब पर ही लगा और उसे 28 मार्च 2000 को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने इलियासी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना और 10 लाख रुपये का मुआवजा भी लगाया है।

सुहैब के दावो पर ऐसे हुआ शक

सुहैब का दावा था कि अंजू ने सुसाइड किया था। मेडिकल रिपोर्ट और अंजू के पैरेंट्स के दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोपों से सुहैब के दावे पर भरोसा किया गया। बाद में अंजू की बहन रश्मि कनाडा से लौटी तो उसके बयान से यह केस पलट गया। अंजू ने रश्मि को सुहैब की हरकतों के बारे में बताया था। रश्मि ने पुलिस को अंजू की एक डायरी सौंपी, इसके बाद शक की सुई पूरी तरह सुहैब पर घूम गई।

दहेज प्रताड़ना का केस हत्या में हुआ तब्दिल

सुहैब को पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पहले गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा था कि उसने इसी वजह से खुदकुशी की होगी। हालांकि, 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अंजू की मां और बहन की पेटीशन पर ट्रायल कोर्ट को ऑर्डर दिया कि इसे हत्या के मामले के तौर पर भी देखे। इस बीच रश्मि के द्वारा उपलब्ध कराई गई डायरी और अन्य कई साक्ष्यो के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए अनुसंधान को आगे बढ़ाया।

अंजू के घरवालों का आरोप

पुलिस की जांच में पाया गया कि सुहैब और अंजू के बीच दहेज को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी की हत्या के बाद सुहैब ने अंजू की फ्रेंड को फोन करके बताया था कि उसने सुसाइड कर लिया है। बाद में अंजू के परिवारवालों ने सुहैब पर ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।

सुहैब और अंजू की कॉलेज में हुई थी मुलाकात

सुहैब का जन्म 15 नवंबर 1966 को दिल्ली में हुआ। उसके पिता जमील इलियासी ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख और केंद्रीय दिल्ली के कस्तुरबा गांधी मस्जिद के इमाम थे। सुहैब ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहीं उसकी मुलाकात अंजू से हुई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर लिया था।

लंदन में कर चुका है प्रोग्राम प्रोड्यूसर का काम

पढ़ाई के बाद सुहैब और अंजू लंदन चले गए। वहां उसने टीवी एशिया में काम किया। वो इस चैनल का प्रोग्राम प्रोड्यूसर भी रहा। वर्ष 1996 में सुहैब भारत आया और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर उसने काम शुरू किया। यह तैयार हुआ तो इसे नाम दिया गया- ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड।’ बहुत जल्द यह देश का सबसे पॉपुलर टीवी प्रोग्राम बन गया।

शो से हुआ था कई राज का खुलाशा

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड शो भगौड़े अपराधियों पर बेस्ड था। इसके एपीसोड रिसर्च के साथ तैयार किए जाते थे। इसमें इतने पुख्ता सबूत जुटाए जाते थे ताकि पुलिस के लिए भी मददगार साबित हो सके। शुरू में सिर्फ 30 अपराधियों पर इस शो के 52 एपीसोड तैयार किए गए थे, लेकिन यह इतना पॉपुलर हुआ कि इसे आगे बढ़ा दिया गया था। सुहैब ने 498A नाम से फिल्म भी बनाई थी। यह दहेज प्रताड़ना पर ही बनी फिल्म थी। यह 2012 में रिलीज हुई थी।

पत्नी की मौत के बाद कर ली दूसरी शादी

अंजू की मौत के बाद सुहैब ने साहेबजादी सौम्या खान से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आलिया है। फिलहाल, कोर्ट के इस फैसले को लेकर बुद्धीजीवियो के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

War 2: Hrithik Roshan और Jr NTR की ऐतिहासिक फिल्म जो बनी है इस साल की सबसे बड़ी उम्मीद

War 2, जिसमें Hrithik Roshan और Jr NTR मुख्य भूमिकाओं में हैं, इस साल...

मावरा होकाने का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से उपलब्ध

मावरा होकाने, पाकिस्तान की प्रसिद्ध अभिनेत्री, का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से उपलब्ध...

शेफाली जरीवाला की मौत और ग्लूटाथियोन स्किन-लाइटनिंग इंजेक्शंस के जोखिम

शेफाली जरीवाला की असामयिक मौत ने ग्लूटाथियोन इंजेक्शंस के उपयोग के जोखिमों को फिर...

मोहम्मद शमी को बड़ा झटका: कलकत्ता हाई कोर्ट ने पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा को मासिक भत्ते का आदेश दिया

भारत के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को एक बड़ा झटका तब लगा जब कलकत्ता...

More like this

मावरा होकाने का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से उपलब्ध

मावरा होकाने, पाकिस्तान की प्रसिद्ध अभिनेत्री, का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से उपलब्ध...

मोहम्मद शमी को बड़ा झटका: कलकत्ता हाई कोर्ट ने पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा को मासिक भत्ते का आदेश दिया

भारत के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को एक बड़ा झटका तब लगा जब कलकत्ता...

पीएम मोदी का 5 देशों का दौरा शुरू, ब्रिक्स के प्रति प्रतिबद्धता जताई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से एक महत्वपूर्ण 5 देशों के दौरे की शुरुआत...

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025: किन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन और कौन रहे सतर्क

आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार...

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में मॉनसून सक्रिय होता जा रहा है और राज्य के कई जिलों में...

हफ्ते में एक बार सुबह पिएं गिलोय का रस, इन 7 बीमारियों से मिलेगी छुट्टी

आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही एक औषधि, जिसका नाम है गिलोय (Tinospora...

National Doctors Day 2025: जानें डॉक्टर्स डे की थीम, इतिहास और डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर इसका महत्व

हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस...

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025: मकर से मीन तक को मिलेगा पारिवारिक सुख

1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए...

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश, दक्षिण बिहार में ठनका और बिजली गिरने की चेतावनी

बिहारवासियों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि मौसम विभाग ने...

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

चीन का दावा: दलाई लामा के चयन का अधिकार केवल चीन के पास, यह परंपरा 1793 से चली आ रही है

चीन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि दलाई लामा के चयन...

कल से लागू होगा नया नियम: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें

IRCTC को आधार से लिंक कैसे करें: कल यानी 1 जुलाई 2025 से एक...

आज का राशिफल, 30 जून 2025: मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए राशिफल

30 जून 2025 का राशिफल मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए...

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

बिहार में सोमवार को मौसम काफी बदल सकता है। पटना में बादल छाए रहेंगे,...

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...
Install App Google News WhatsApp